पूर्व विधायक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा,सैकड़ों युवा हुवे शामिल
चंदवारा :- आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आज़ादी के अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को चंदवारा प्रखंड क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ो युवाओं ने हिस्सा लिया। इस यात्रा में शामिल सभी लोग हाथ में तिरंगा थामे नजर आए। उरवा मोड़ से शुरू हुई तिरंगा यात्रा चंदवारा प्रखंड के कई गांवों तक भर्मण कर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से बरही विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुवे। इस दौरान रैली में शामिल लोगों से हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की व कहा कि देश अपना आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और इस महाउत्सव में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। आप भी इसमें शामिल हो कर राष्ट्रीय उत्सव मनाएं। इस संकल्पबद्धता के साथ कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। किसी भी धर्म, जाति से पहले हम सब भारतीय हैं और भारतीयता के इस गर्व के साथ देश को आगे ले जाने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। महाअभियान को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में सबकी भागीदारी जरूरी है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि चंद्रभूषण साव,मनोज साव,प्रखंड अध्यक्ष द्वारिका राणा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमिताभ कुमार सिंह,पूर्व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव,प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी,आनन्द मोदी,मुन्ना वर्णवाल,मदन गुंडी मुखिया रामदेव यादव,चंदवारा पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि संजय दास,युवा नेता कृष्णा यादव,मो अमानत,भुनेश्वर पंडित,पप्पू मोदी,संदीप सोनी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment