मुखिया संघ का चुनाव सम्पन्न,श्यामदेव यादव बने प्रखंड अध्यक्ष
चंदवारा :- चंदवारा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को मुखिया संघ का चुनाव किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख मंजू देवी उपस्थित रही। चुनाव में सर्वसहमति से प्रखंड अध्यक्ष कांको मुखिया श्यामदेव यादव,उपाध्यक्ष बड़की धमराय मुखिया सरजू प्रसाद,सचिव आरागारो मुखिया सुमा देवी,कोषाध्यक्ष चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा का चयन किया गया। इस दौरान पंचायत का विकास तेजी से हो, इस पर चर्चा की गई। प्रखंड प्रमुख मंजू देवी ने मुखिया संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी व कहा कि पंचायत के विकास में आप सभी का योगदान आवश्यक है। सर्वांगीण विकास के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव यादव ने कहा कि जनता के हित में मुखिया संघ काम करेगा। मिल-जुलकर पूरे प्रखंड में विकास को गति दी जाएगी। विकास में बाधा आने पर सभी एकजुट होकर उसका निदान करे। कोषाध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में संघ सुचारू पूर्वक अपना काम करेगा। मुखिया लोगों के हक की लड़ाई में संघ तत्पर रहेगा। मौके पर मुखिया पुष्पा देवी,
कल्याणी देवी,अनिता देवी,कोयल देवी,मीना देवी,दुलारी देवी,सरस्वती देवी,रामदेव यादव,बीरेंद्र यादव,असगर अंसारी,
मनोज पासवान,प्रमुख प्रतिनिधि विजय मोदी,लीलावती देवी,महेंद्र यादव,रामप्रसाद यादव,रामलखन यादव,अशोक सिंह,मुंशी यादव,धीरज कुमार,युवा नेता कृष्णा यादव,मो अनवर समेत कई लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment