प्रखण्ड प्रमुख के कार्यालय का हुवा उद्घाटन

 

मनीष वर्णवाल

चंदवारा :- शनिवार को चंदवारा प्रखंड कार्यालय में प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव,जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी,पूर्व प्रमुख लीलावती देवी मौजूद रहे। अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल,प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव,नवनिर्वाचित प्रमुख मंजू देवी ने संयुक्त रुप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रमुख के साथ उपप्रमुख खुशबू देवी भी मौजूद थे। प्रखंड प्रमुख ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों को सॉल देकर सम्मानित किया। उद्घाटन के उपरांत प्रमुख व उपप्रमुख अपने कुर्सी पर पहली बार विराजमान हुई और खुशी का इजहार किया। प्रखंड प्रमुख मंजू देवी ने कहा कि प्रखण्ड व क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क समेत अन्य विकास कार्यों की गति को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं शत-प्रतिशत समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति तक पहुंच सके। विकास के काम मे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। वही उपप्रमुख खुशबू देवी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर प्रखंड क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव,जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी,जिप सदस्य महादेव राम,अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव,पूर्व प्रमुख लीलावती देवी,पूर्व जिप सदस्य अमृता सिंह,उरवा पंचायत समिति सदस्य रामविलास पासवान,पथलगढा पंचायत समिति सदस्य निरु देवी,बेंदी पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी,थाम पंचायत समिति उमाशंकर रविदास,कांटी पंचायत समिति सदस्य राजकुमार पांडेय,काको मुखिया श्यामदेव यादव,चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुशवाहा,खांडी मुखिया असगर अंसारी,पिपराडीह मुखिया कल्याणी देवी,अशोक सिंह,महेंद्र यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद मोदी,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष द्वारिका राणा,रामलखन यादव,छोटेलाल मोदी,विजय मोदी,रामप्रसाद यादव,अरविंद यादव,कृष्णा यादव,धीरज कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

संस्कार शिशु निकेतन में मना शिक्षक दिवस

बिजली करंट की चपेट में आया बिजली मिस्त्री हुई मौत, परिजनों व ग्रामीणों नें की सड़क जाम, सहायता राशि देने की बात पर बनी सहमति

मुखिया ने पंचायत के शिक्षकों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित