झामुमो की बैठक सह नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह सोमवार को
Author :- Manish Barnwal
कोडरमा :- झामुमो की एक बैठक सह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह सोमवार को झुमरी तिलैया के ब्लॉक रोड स्थित साहू धर्मशाला में किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी जिला सचिव बीरेंद्र पाण्डेय ने दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता विभिन्न पदों पर चुनाव लड़े चुनाव के पश्चात विभिन्न पर्दा पर कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा जीत हासिल कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का मान सम्मान बढ़ाएं। उन सभी को जिला कमिटी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पार्टी की मजबूती तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के द्वारा पार्टी सदस्यता अभियान पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष/सचिव सतगावां डोमचांच मरकच्चो जयनगर कोडरमा चंदवारा डोमचांच नगर पंचायत कोडरमा नगर पंचायत झुमरी तिलैया नगर पालिका एवं युवा मोर्चा,छात्र मोर्चा महिला मोर्चा,किसान मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,बुद्धिजीवी मोर्चा को निर्देशित करते हुए अपने अपने स्तर से अपने-अपने पंचायतों में पार्टी समर्थित कार्यकर्ता या पदाधिकारियों को सूचित करने व बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Comments
Post a Comment