नवनिर्वाचित मुखिया व वार्ड सदस्यों का हुवा शपथ ग्रहण
पवन राणा
मरकच्चो :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित मुखिया को शपथ दिलाया गया। प्रखंड के डगरनवां पंचायत से शोभा देवी, तेलोडीह पंचायत से टिपन पासी,मरकच्चो उत्तरी पंचायत से रंजीत सिंह व देवीपुर पंचायत से बेदु साव को मुखिया पद का शपथ दिलाया गया। वही उप मुखिया पद के चयन के लिए गुरुवार को मरकच्चो प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पु रजक ने डगरनवां व देवीपुर पंचायत में एवं अंचलाधिकारी रामसुमन प्रसाद ने तेलोडीह एवं मरकच्चो उत्तरी में गुरुवार को नव निर्वाचित मुखिया,उप मुखिया,वार्ड सदस्यो को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। डगरनवां पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी पप्पु रजक, सहयोगी निर्वाची पदाधिकारी के रूप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी असफाक अहमद,जेई जागेस्वर उरांव उपस्थित थे। सबसे पहले उपस्थित 8 वार्ड सदस्यो को शपथ दिलाई गई। ततपश्चात उप मुखिया का चुनाव वोट के द्वारा किया गया जिसमें उप मुखिया के लिए वोट की प्रक्रिया से बाबुलाल हेम्ब्रम को चुना गया। बाबुलाल हेम्ब्रम ने 6 मत प्राप्त किये। वही उनके प्रतिद्वंदी रुकमणी देवी ने मात्र 1 मत मिले। एक मत रद्द हो गया। देवीपुर पंचायत में उप मुखिया पद के लिए पूर्णिमा देवी एवं पायल राज ने अपना अपना नामांकन करवाया। पूर्णिमा देवी 6 मत प्राप्त कर उप मुखिया बनी वही उनके प्रतिद्वंदी पायल राज 4 मत प्राप्त की। वही तेलोडीह पंचायत में अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद ने तेलोडीह पंचायत एवं मरकच्चो उत्तरी पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया,उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पूर्व उप मुखिया के लिए किए गए वोटिंग में दीप माला पटेल उप मुखिया पद के लिए 5 मत प्राप्त की। वही उनके प्रतिद्वंदी सरिता देवी 4 मत प्राप्त की। वही दूसरी ओर मरकच्चो उत्तरी में दो वार्ड सदस्य पुष्पा देवी एवं परमेश्वर दास उप मुखिया के लिए नामांकन किये। वोटिंग के माध्यम से पुष्पा देवी को 5 मत तथा परमेश्वर दास को भी 5 मत प्राप्त किया। इसके बाद नवनिर्वाचित मुखिया रणजीत कुमार सिंह ने पुष्पा कुमारी को अपना मत देकर उप मुखिया का चयन किया।

Comments
Post a Comment