झामुमो की बैठक में पंचायत चुनाव में जीते पार्टी सदस्यों को किया गया सम्मानित



कोडरमा :- झामुमो जिला समिति की बैठक सोमवार को तिलैया स्थित साहू धर्मशाला में जिलाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई। वहीं कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव बीरेंद्र पांडेय ने किया। बैठक में जिले के विभिन्न पंचायतों से नवनिर्वाचित पार्टी समर्थक जनप्रतिनिधियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। पंचायत जनप्रतिनिधि को जिला अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह,पार्टी के केन्दीय कमिटी के सदस्य गंगा यादव, संजय पांडेय, बैजनाथ मेहता, जिला प्रवक्ता संजय साजन, बीरेंद्र मिश्रा आदि ने बारी-बारी से सभी जीते सदस्यों को सॉल व हरा पगड़ी लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगो ने सरकार के द्वारा किये जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को प्रचारित करने तथा पार्टी संगठन को ओर मजबूती प्रदान करने के लिए आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। साथ ही जनसमस्याओं का निराकारण नहीं करने वाले अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से मिल कर करने का निर्णय लिया।

 चंदवारा प्रखंड से भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के ऊपर आस्था एवं विश्वास जताते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा दर्जनों कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण किए जिसको जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह जिला सचिव वीरेंद्र पांडे एवं केंद्रीय समिति सदस्य गंगा प्रसाद यादव संजय पांडे बैद्यनाथ मेहता इस्लाम अंसारी ने सभी को अंग वस्त्र देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाए। 

मौके पर उपस्थित मुखिया नवनिर्वाचित मुखिया श्यामदेव यादव,असगर अंसारी, वीरेंद्र यादव,अनीता देवी,संजय दास,रविशंकर सिंह,शिव शंकर राय,शकील अहमद,हिंद किशोर राम, इसाक,अंसारी,उप मुखिया संदीप कुमार पांडे,समसुल अंसारी,पुष्पा देवी,सुरेंद्र यादव,वसीम अंसारी,पंचायत समिति सदस्य राम प्रसाद यादव, अशोक सिंह,बाजो दास,इरशाद अंसारी,संजय हादसा, वार्ड सदस्य विनय कुमार राणा,अनीता देवी,राम प्रसाद सिंह,मोहन सिंह,अनूप दास,अनुज पंडित,
रामप्रकाश यादव, कारू सिंह,गोविंद प्रसाद, बिहारी छोटे लाल विश्वकर्मा, रामेश्वर प्रसाद यादव संजय साजन,वीरेंद्र कुमार मिश्रा,अनिल बर्नवाल,कामेश्वर भारती,सचिन भारती,मोहम्मद कुद्दूस, अब्दुल कलाम, दुलारी देवी, रेनू देवी,विमला देवी,
विश्वनाथ राय,मोहम्मद इनामुल,विकास भारती,मोहम्मद जैनुल, चेत लाल साहू,सुखदेव सिंह, जगरनाथ पासवान, ईश्वर यादव, रामप्रकाश यादव, इंद्रदेव यादव, विश्व मुर्मू इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

संस्कार शिशु निकेतन में मना शिक्षक दिवस

बिजली करंट की चपेट में आया बिजली मिस्त्री हुई मौत, परिजनों व ग्रामीणों नें की सड़क जाम, सहायता राशि देने की बात पर बनी सहमति

मुखिया ने पंचायत के शिक्षकों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित