झामुमो कार्यकर्ताओ ने मनाया हूल दिवस



कोडरमा :- झामुमो जिला कमिटी द्वारा डोमचांच प्रखंड के कानीकेंद् व कोडरमा प्रखंड के दूधी माटी आदिवासी सामुदायिक भवन गुरुवार को सिद्धू कान्हु हूल दिवस मनाया गया। इस दौरान सिधू कान्हु के चित्र पर पुष्प  अर्पित व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि  दी गयी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने सिदो कान्हू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 30 जून अट्ठारह सौ पचपन में अंग्रेजो के खिलाफ संथाल परगना में सिद्धू कान्हू के द्वारा विद्रोह छेड़ा गया था। केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडे ने कहा की सिद्धू कान्हू के भय से संथाल क्षेत्र में घुसने के लिए सौ बार सोचते थे ऐसे बिर महान को सौ सौ बार नमन है। वैद्यनाथ मेहता ने कहा की जब अंग्रेज के दो दरोगा को इनके द्वारा मौत का घाट उतार दिया गया तब अंग्रेजों में भय व्याप्त हो गया था। वही जिला सचिव वीरेंद्र पांडे ने कहा की आजादी  की लड़ाई संथाल परगना से 30 जून अट्ठारह सौ पचपन को अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह छेड़ा गया जिसमें संथाल के लोग अंग्रेजो के द्वारा करीबन 20 हजार संथालिया को मरने पर विवश होना पड़ा लेकिन सिद्धू कान्हू कहीं से हार नहीं मान कर अंग्रेजों से लोहा लेते रहे। अंततोगत्वा साहिबगंज के भोगनाडीह में अंग्रेजो के द्वारा सिदो कान्हू को फांसी पर लटका दिया गया तब से आज तक इन्हीं मौके पर हूल दिवस मनाया जाता है। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष छोटे लाल विश्वकर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह घटवार, जिला उपाध्यक्ष पवन माइकल कुजूर ल,नंदकिशोर मेहता,तारिणी प्रसाद,तालु हेंब्रम, कुमरी किसको, तुरंत टोपनो, देवनी सर्कल,सुपौल कुंडलना,अनिल हंसदा,दुर्गा हैसा,विपिन टोप्पो,रवि बाड़ा,बेंजामिन बनवारी मुंडा,दीपक मुंडा,प्रमोद किंडो, मंकी मुंडा,गुरुवा मुंडा,कालिया मरांडी,नोनिया मुर्मू,चारों मरांडी,सामंती हमराम,पंकु हेंब्रम,सुनील मरांडी,अर्जुन सिंह,नोनिया मुर्मू,सीता देवी,रघु हेंब्रम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

संस्कार शिशु निकेतन में मना शिक्षक दिवस

बिजली करंट की चपेट में आया बिजली मिस्त्री हुई मौत, परिजनों व ग्रामीणों नें की सड़क जाम, सहायता राशि देने की बात पर बनी सहमति

मुखिया ने पंचायत के शिक्षकों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित