नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाया गया शपथ
राजेश मेहता
डोमचांच :- प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार सिन्हा ने शनिवार को मसनोडीह और ढोढाकोला पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस दौरान मसनोडीह पंचायत से मुखिया पद पर पुष्पा देवी,उप मुखिया पद पर दिनेश राणा ने शपथ ग्रहण किया जबकि ढोढाकोला पंचायत से मुखिया पद पर सीता देवी,उप मुखिया पद पर रामू सिंह ने शपथ ग्रहण किया। नवनिर्वाचित प्रत्याशियों ने कहा कि पंचायत के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मौके पर कोडरमा जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन महेश राय,रामदेव पासवान, बबीता देवी,अमित पुरी गुड़िया देवी,महोदय सिंह,सजदा खातून,शबीना खातून,रमेश सिंह,विनोद यादव,नारायण सिंह,ब्रह्मदेव सिंह,भागीरथ सिंह, किशन सिंह,बिट्टू सिंह,संतोष सिंह,फिरोज अंसारी, मोनू सिंह,प्रदीप यादव,जमुन अंसारी,रतन सिंह,भोला सिंह,राजेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। डोमचांच प्रखंड के मनमोहन पंचायत भवन मे शनिवार को मुखिया नीलम देवी को अंचलाधिकारी मां देव प्रिया ने शपथ दिलाई और उप मुखिया का चुनाव कराया। जिसमें लीलावती कुमारी को 8 वोट और अनवा देवी को 6 वोट मिले। इस तरह लीलावती कुमारी 2 वोट से जीत कर उप मुखिया बनी। वही पुरनाडीह पंचायत भवन में अंचलाधिकारी माँ देव प्रिया ने मुखिया पप्पू यादव को शपथ दिलाई इस पंचायत में उप मुखिया के लिए अंजना देवी निर्विरोध चुनी गई

Comments
Post a Comment